उत्तराखंड

संयुक्त रोटेशन के 12वीं बार संजय शास्त्री बने अध्यक्ष

ऋषिकेश । उत्तराखंड की विश्व विख्यात चारधाम यात्रा 2023 को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए एक बार फिर नौ कंपनियों द्वारा संजय शास्त्री पर 12वीं बार विश्वास जताते हुए संयुक्त रोटेशन का अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में यातायात सहकारी संघ के मनोज ध्यानी को चुना गया है।

रविवार को हुई बैठक में बताया गया कि इस बार रोटेशन के अध्यक्ष पद पर व्यक्ति को सहकारी संघ की ओर से चुना जाना था, परंतु संयुक्त रोटेशन में शामिल सभी नौ कंपनियों ने सहमति बनाते हुए यह निर्णय लिया है।

रविवार को जीएमओ कार्यालय में आयोजित सभी प्रमुख परिवहन कंपनियों के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का संचालन करने वाली संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में उत्तराखंड की पहले से संचालित होने वाली प्रमुख नौ परिवहन कंपनियों को ही शामिल किया जाएगा। सर्वसम्मति से गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरीज कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री को 12वीं बार अध्यक्ष व यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से बाहरी वाहनों को छूट देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ऐसे वाहनों पर रोक लगाएं और उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को प्राथमिकता प्रदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि तमाम परिवहन कंपनियां परिवहन विभाग द्वारा वाहनों में लगाए जाने वाले जीपीएस का विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रोटेशन के अंतर्गत लगभग 15 सौ गाड़ियों के काफिले को यात्रा में संचालित किया जाएगा।
बैठक में जीएमओ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात परिवहन कंपनी के उपाध्यक्ष नवीन रमोला, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, जीएमसीसी के संचालक सुधीर राय, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संचालक विनोद भट्ट, रूप कुंड कंपनी के सचिव देवेंद्र सिंह रावत, सीमांत सहकारी समिति के सचिव नंदन सिंह भंडारी, संचालक चरण सिंह गढ़िया, जीएमओ के संचालक कुंवर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, नवीन तिवाड़ी, हर्ष सिंह रावत, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button