उत्तराखंडनई टिहरी

सरस्वती शिशु मंदिर सी ब्लॉक नई टिहरी परीक्षा परिणाम घोषित

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: सरस्वती शिशु मंदिर नई टिहरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार नैथानी की अध्यक्षता में घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य नैथानी ने बताया कि कक्षा 1 में विहान तड़ियाल, वंशिका गुनसोला, 2 में त्रिषा, आदर्श सकलानी, 3 में आशिका गुनसोला, नैतिक खंडेलवाल, 4 में आलोकिता, अनिरुद्ध सिंह तथा कक्षा 5 में आकृति और अमन रमोला क्रमश: प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे। नर्सरी में ऋषभ, रुद्रांश चौहान, एलकेजी में आराध्या नेगी, आद्विक उनियाल, यूकेजी में आरुषी और आरव पहले और दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन, ने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधि, खेलकूद के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई जाती है, ताकि छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास भी हो सके। इस अवसर पर व्यवस्थापक रामलाल नौटियाल, उपाध्यक्ष धनपाल गुनसोला,कोषाध्यक्ष राधेकृष्ण सेमवाल, महिला समिति की अध्यक्ष रोशनी कुमाई आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button