दिल्ली/एनसीआर

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती

दिल्ली । दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह एक बार फिर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तिहाड़ जेल के अधिकारी ने बताया कि सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य की निगरानी के लिये उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया था, जहां आज सुबह वे बाथरूम में फिसल कर गिर गए।

डॉक्टरों की जांच के दौरान जैन ने पीठ, बाएं पांव और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते एक हफ्ते में उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button