वायरल

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Listen to this article

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच मंगलवार को प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 601.39 अंक गिरकर 58,172.48 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 145.5 अंक गिरकर 17,345.20 पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और ये कभी बढ़त – कभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 88.72 अंक बढ़कर 58,862.59 पर, जबकि निफ्टी 33.50 अंक चढ़कर 17,524.20 पर था।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे, जबकि शंघाई में बढ़त थी। सेंसेक्स सोमवार को 872.28 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,773.87 पर बंद हुआ था। निफ्टी 267.75 अंक या 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,490.70 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 97.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Show More

Related Articles

Back to top button