उत्तर प्रदेशमहराजगंज

ठूठीबारी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

मशीन या अवैध भंडारण का नहीं मिला कोई प्रमाण

जन एक्सप्रेस।ठूठीबारी/महराजगंज।ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में चंदन उर्फ घोला नदी में अवैध मिट्टी खनन की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि नहीं पाई गई।मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को स्थानीय कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा तहसील प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया गया था कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चंदन उर्फ घोला नदी में खनन माफियों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय न तो खनन में प्रयुक्त होने वाली मशीन मौके पर मिली और न ही बालू या मिट्टी के अवैध भंडारण के कोई संकेत पाए गए। ऐसे में जांच के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत निराधार प्रतीत हुई।इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन के सूचना के आधार पर मौके का मुआयना किया गया, लेकिन फिलहाल किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में अवैध खनन की कोई सूचना मिले तो उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button