उत्तर प्रदेशधर्मबहराइच

ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

चरदा,बहराइच। जिले के विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के मजरा महागांव में काफी हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी की सजावट की गई।

आसपास के गांव के लोगों ने उपस्थिति रही। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम होते ही भगवान श्री कृष्णा से जुड़े भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजन किया गया यह देर रात तक चलता रहा। जिसमे ग्रामीणों तथा उनके परिवारजनो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। साथ ही ग्रामीण महिलाओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण से जुड़े जन्मोत्सव के गीत गाये गए। संगीत कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। परंपराओं के तहत मंदिर में पूजा पाठ,भोग तथा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का पुष्प अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम पूरी रात तक चला रहा अर्ध रात्रि में भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया भगवान की आरती उतारी गई और पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर राजाराम उपाध्याय, हालदार उपाध्याय, विनय सोनकर, रवि उपाध्याय, अंकित, शोभित, रोहित, अखिलेश, कल्लू, अभिषेक छोटू, विजय उपाध्याय तथा उनके परिवरीजन एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button