महारजगंज में शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरु

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: ठूठीबारी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ स्थल पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व चैत्र नवरात्र के अनुष्ठान को लेकर भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें कुंवारी कन्याएं पीताम्बर वत्र धारण किए सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही महिलाओं द्वारा मनोहारी मंगल गीत से पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया। कलश यात्रा गायत्री मन्दिर परिसर से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान गढ़ी, शिव मंदिर, काली कलकत्ता मंदिर, डीह राजा स्थान से होते हुए गायत्री मंदिर परिसर में लाया गया। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई।
इस दौरान बैजनाथ रौनियार, जनार्दन प्रसाद गुप्त, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र गुप्त, पन्ना वर्मा, पशुपति नाथ रौनियार, भवन निगम, विनोद कश्यप, आकाश कश्यप, राजाराम निगम, राम नरायन मद्देशिया, महेश मद्देशिया, आशीष अग्रहरि, वीरेंद्र रौनियार, विवेक रौनियार, विजय चौधरी, अनंत रौनियार, गेनुवा देवी सुमन देवी, मनीषा गुप्त, राधा कश्यप सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।