दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चांदी की पायले व तमंचा-कारतूस बरामद

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी दक्षिणी डा0 अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में लगातार पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसमें पुलिस मादक तस्कर व चोर-लुटेरों पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिसके क्रम में रविवार को थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार चांदी की पायल व एक तमंचा सहित कारतूस बरामद किया है। बता दें कि थाना रामसनेहीघाट टीम ने मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर रविवार को दो शातिर चोरों को अपने थाना क्षेत्र के फायर सर्विस बाउंड्री वाल मालिनपुर गांव की तरफ से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी तौकीर पुत्र कल्लन पूर्व मैकू निवासी सिद्धौर थाना व गुफरान पुत्र मोहम्मद अली निवासी सिद्धौर थाना असंद्रा का निवासी है।पुलिस ने आरोपी के पास चोरी की चार चांदी की पायल व एक तमंचा सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।






