उत्तर प्रदेशचित्रकूटलापरवाही

प्रदेश के चित्रकूट जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, चार लोग घायल

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा

जन एक्सप्रेस।चित्रकूट 

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के एनएच 35 में ट्रक बोलोरो की भीषण टक्कर से  6 लोगों की मौत पांच घायल मौके पर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम बालकृष्ण त्रिपाठी पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कमार सिंह डीएम शिवशरणप्पा जीएन पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित जिला अस्पताल पहुंचकर घायलो को देखा।

शुक्रवार की सुबह मैसाचुसेट्स नेशनल हाईवे (NH 35) में ट्रक और न्यूक्लियर प्लांट से फ़्लोरिडा रोड हादसा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल की भर्ती कराया गया। सभी यात्री प्रयागराज से अपने घर वापस छतरपुर लौट रहे थे। उसी समय रैपुरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी  जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । सभी यात्री मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले बताए जा रहे हैं। छतरपुर जिले के गुलग्रामगंज निवासी जमुना अहिरवार (42 वर्ष) पुत्र कामता, पत्नी फूला (40), पुत्र राज (18) और आकाश (15) सहित गांव के ही सात अन्य लोग भी एक साथ लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस कप्तान अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का पता लगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोलोरो में 11 लोग सवार थे, जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई, बाकी 5 लोग घायल हो गए। फ़्लोरिडा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। 

 इन लोगों की हुई मौत 

नन्हे उम्र 65 वर्ष, हरिराम उम्र 45 वर्ष, मोहन उम्र 45 वर्ष, रामू उम्र 45 वर्ष, मांगना उम्र 65 वर्ष, रामस्वरूप यादव निवासीगण ग्राम गुलगंज जिला – छतरपुर मध्य प्रदेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

 इन लोगों का चल रहा है इलाज 

जमुना पुत्र कामता उम्र 42 वर्ष, फुला पत्नी जमुना उम्र 40 वर्ष, राज अहिरवार पुत्र जमुना उम्र 18 वर्ष, आकाश पुत्र जमुना उम्र 15 वर्ष, एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात को प्रयागराज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button