उत्तरकाशीउत्तराखंड

स्मैक का सौदागर गिरफ्तार: यमुना घाटी के युवाओं को नशे में धकेलने वाला मुस्कान विकासनगर से पकड़ा गया

युवाओं को स्मैक की लत लगाकर वसूली करता था मोटी रकम पहले से पकड़े गए दो युवकों की निशानदेही पर हुआ बड़ा खुलासा

जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी।यमुना घाटी में स्मैक के बढ़ते नेटवर्क पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़कोट पुलिस ने नशे के मुख्य सप्लायर मुस्कान पुत्र इसरार (उम्र 23 वर्ष) को देहरादून के कुंजाग्रांट, विकासनगर से गिरफ्तार किया है। मुस्कान पर आरोप है कि वह देहरादून में बैठकर घाटी के युवाओं को स्मैक सप्लाई करता था और बदले में उनसे मोटी रकम वसूलता था। इस मामले की जड़ें जुलाई 2025 से जुड़ी हैं, जब बड़कोट पुलिस ने जसवंत रावत और सौरभ चौहान नामक दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाना बड़कोट में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि देहरादून विकासनगर के कुंजाग्रांट निवासी मुस्कान ही मुख्य सप्लायर है, जो यमुना घाटी के युवाओं तक स्मैक पहुंचा रहा था। पुलिस ने मुस्कान के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और ठोस गवाह जुटाकर NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू की। पतारसी-सुरागरसी के बाद मुस्कान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मुस्कान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह स्मैक कहां से लाता था, किन लोगों से उसका संपर्क था और किस लेवल तक उसका नेटवर्क फैला है। बताया जा रहा है कि मुस्कान एक शातिर तस्कर है, जिसने कई युवाओं को नशे की लत में धकेल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button