:जौनपुरउत्तर प्रदेश

हमेशा याद रहेंगी समाजसेविका कलावती देवी: डा. एमपी यादव

13वीं पुण्यतिथि पर लगा वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर दर्जन भर चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों का किया परीक्षण

जन एक्सप्रेस/जौनपुर। श्रद्धांजलि का मतलब दिवंगत आत्मा को सम्मान, प्रेम एवं शान्ति की कामना के साथ उन्हें याद करना है। भले ही आज माता जी परिवार के साथ नहीं हैं, फिर भी परिवार के सभी सदस्य उनके प्यार को महसूस करते हैं। यही कारण है कि पिछले 13 वर्षों से लगातार परिवार के लोग आज के दिन को अविस्मरणीय बनाये हुये हैं। उक्त बातें समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. एम.पी. यादव ने उपस्थित लोगों के बीच कही।खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में आयोजित पुण्यतिथि पर वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया जहां डा. एम.पी. यादव के अलावा सर्जन डा. विकास यादव, जनरल सर्जन डा. अश्वनी यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. देवेन्द्र यादव, ​जनरल फिजिशियन डा. एस.पी., दंत रोग विशेषज्ञ डा. नरेन्द्र यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीके यादव, स्त्री एवं प्र​सूति रोग विशेषज्ञ डा. गुड़िया यादव, न्यूरो एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. राहुल यादव, डा. डीके सोनी आदि ने सैकड़ों लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही ​नि:शुल्क दवा देते हुये उन्हें उचित सलाह भी दिया।इसके पहले उपस्थित अतिथियों ने समाजसेविका के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया जिसके बाद कार्यक्रम संयोजक बृजेश यादव पत्रकार ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान डीसी एनआरएलएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, युवा समाजसेवी/सपा नेता उदयभान मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये माता जी द्वारा समाज में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, ब्यूरो चीफ अजय पाण्डेय आदि ने अपना विचार व्यक्त करते हुये माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही बृजेश यादव जैसे सपूत द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य की सराहना भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लालता प्रसाद यादव एवं संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत आयोजक युवा समाजसेवी बृजेश यादव पत्रकार ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मजीत यादव, गिरीश चन्द्र यादव, मनोज गुप्ता, अमरजीत यादव, सरबजीत यादव, लालमन यादव, शम्स आलम, प्रदीप यादव, अच्छे लाल यादव, उमाशंकर, राहुल यादव, जयसिंह यादव, जयेश यादव, शाश्वत यादव, सुशांत यादव सहित तमाम गणमान्य महिला, पुष, युवा, बच्चे आदि उपस्थित रहे। अन्त में राजेश यादव, रमेश यादव एवं ईश्के लाल यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन लोगों का हुआ विशेष सम्मान
कार्यक्रम में डा. रामबली यादव अवकाशप्राप्त प्राचार्य पीजी कालेज हंडिया प्रयारागज/सदस्य चयन आयोग प्रयागराज, ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी नागेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मीचन्द, प्रभारी एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा के अलावा शिक्षक दयाशंकर यादव, समाजसेवी राज बहादुर यादव, इन्द्रजीत यादव को अंगवस्त्रम भेंट करते हुये सम्मानित किया गया।

विशेष योगदान देने वालों को मिला विशेष सम्मान
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेष योगदान देने वाले डा. राजेश यादव को कार्यक्रम आयोजक बृजेश यादव ने विशेष सम्मान से नवाजा जिस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक संदीप यादव एवं सहायक अध्यापक प्रमोद यादव को भी सम्मानित किया गया।

ईश्वरपुरवासियों के नि:शुल्क उपचार की हुई घोषणा
शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ हड्डी एवं जोग रोग विशेषज्ञ डा. एम.पी. यादव ने मंच के माध्यम से घोषणा किया कि ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव के हर व्यक्ति का उपचार उनके अपने अस्पताल में नि:शुल्क किया जायेगा। इस अच्छे कार्य से अभिभूत चिकित्सकों की इस घोषणा से उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंजायमान कर दिया।समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक बृजेश यादव पत्रकार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 350 लोगों को कम्बल दिया। साथ ही ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि यदि आप लोगों का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा तो इससे भी अधिक कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button