उत्तर प्रदेशहमीरपुर

पांच हजार स्कूलों को बंद किये जाने के खिलाफ समाजवादियों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश की भाजपा सरकार के आदेश पर बंद किये गये स्कूलों से बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट, स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग-

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में समाजवादी महिला सभा के साथ ही समाजवादी मजदूर सभा ने सूबे के करीब 5 हजार स्कूलों को बंद किये जाने के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुये प्रदर्शन कर बंद स्कूलों से बच्चों की पढ़ाई चौपट होने की बात कही। जबकि बंद किये गये स्कूलों को दोबारा खोलने सहित बंद पड़े श्रम पोर्टल को फौरन खोलने, जबकि मनरेगा मजदूरों को 300 दिनों के काम के साथ ही 600 रुपये मजदूरी देने की मांग के साथ ही दलितों, पिछडों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न बंद किये जाने की मांग सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुहम्मद इदरीस खान, शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर, मुन्नीलाल निषाद प्रदेश सचिव, राजबहादुर पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, मानप्यारे निषाद जिला उपाध्यक्ष, नीलम यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा, नंद किशोर प्रदेश सदस्य, लालता सिंह खंगार जिला अध्यक्ष मजदूर सभा,चंद्रवती वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राठ, घनश्याम साहू प्रदेश सचिव, शिवशरण यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुरारा, बीरबल चौधरी पूर्व प्रधान, जय सिंह चौधरी, बिट्टू यादव, प्रियम यादव, मोहम्मद जुनैद नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा हमीरपुर, रवि यादव अधिवक्ता सभा महासचिव सहित बड़ी तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button