लखनऊ

केंद्रीयमंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में केंद्रीयमंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे विकास किशोर के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है। जांच चल रही है।

पुलिस ने मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में की है। उसे सिर पर गोली मारी गई। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। मृतक के घरवालों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस घटना पर केंद्रीयमंत्री कौशल किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आशु घटना स्थल पर नहीं था वह दिल्ली गया था। उन्होंने खुद अधिकारियों से बात की है। निष्पक्ष जांच के लिए कहा है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी। मृतक और उसका परिवार उनका बहुत करीबी है। इस दुख की घड़ी में उनके साथ हूं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि जहां वारदात हुई वो घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का है। घटना सुबह चार बजे की है। विकास किशोर के दोस्त की गोली लगने से मौत हुई है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button