लखनऊ

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने घोषित किया उम्मीदवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी अधिकृत जानकारी सपा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर पर दी है।

समावादी पार्टी के टिकट पर 2022 में घोसी विधानसभा सीट से दारा सिंह चौहान चुनाव जीते थे। वह सपा पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिए हैं। वह पहले भी भाजपा में ही थे। दारा सिंह के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह पर भरोसा जताते हुए उनके नाम पर मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button