उत्तर प्रदेशकौशांबी

एसपी राजेश कुमार ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ

हर रिश्ते में हो आपसी सम्मान और समझ" — करवा चौथ पर दिया मजबूत संदेश

जन एक्सप्रेस कौशांबी। करवा चौथ के पावन पर्व पर कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी नम्रता के साथ व्रत की रस्में निभाईं और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर दांपत्य प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर एसपी दंपत्ति की तस्वीरें और भावनात्मक संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।करवा चौथ की महत्ता को रेखांकित करते हुए एसपी राजेश कुमार ने कहा,
“हर पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। रिश्तों की नींव सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और आपसी समझ होती है।”

पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता देने वाला संदेश

अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बावजूद एसपी राजेश कुमार ने पारिवारिक मूल्यों को महत्व देते हुए इस पर्व को सादगी और श्रद्धा से मनाया। उन्होंने कहा कि “करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि यह एक-दूसरे की सलामती और साथ निभाने के संकल्प का पर्व है।”एसपी दंपत्ति द्वारा इस पर्व को आदर्श रूप में मनाने से आमजन में भी यह संदेश गया कि सार्वजनिक जीवन में रहकर भी पारिवारिक जिम्मेदारियों और रिश्तों की मर्यादा निभाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button