उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सूर्य रथ पर सवार हो श्री राम पहुंचे अयोध्या

राम-भरत मिलन पर भावुक हुए भक्त

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शनिवार नगर के पुराना चौक में संपन्न हुआ। अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का सूर्य रथ पर सवार हो शुक्रवार की देर रात संगत जी से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए शनिवार प्रातः साढ़े आठ बजे भरत मिलाप स्थल पुराना चौक पहुंचा‌। जहां भैया भरत, शत्रुघ्न, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिलन को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की।
दशहरा के दूसरे दिन नगर का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप में भारी बारिश बांधा बनीं रहीं। असमंजस के बीच देर रात लगभग दो बजे सूर्य रुपी पुष्पक विमान (रथ) नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे पीछे प्रयागराज से आया मनोरम झांकी, दुर्गा पूजा शोभायात्रा एवं लाग (चौकी) निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सूर्य रथ पुष्पक विमान रूपी रथ के आगे पागल, खूनी के रूप में झांकियों के अलावा मिलट्री बैंड और राम जी तिहारो चरित मनोहर गावैं सकल अवध वासी का भजन गाते मंडली के लोग रथ के आगे चलते रहे। अद्भुत झांकी द्वारा समाज की कुरीतियों एवं वर्तमान समय के समाज में व्याप्त धर्म, जाति एवं संस्कृति की राजनीति पर सीधा प्रहार किया गया था। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का संदेश देती झांकी निकाली गई।
प्रभु श्रीराम जी के पुष्पक विमान रूपी रथ के साथ हनुमान की भूमिका अजेन्द्र अग्रहरि और सुग्रीव की भूमिका पवन जायसवाल ने निभाई। पुष्पक विमान के आगे धर्म ध्वजा लें कार्यकर्ता चलते रहे। भालू, खूनी पागल के साथ अन्य जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। रामरथ के आगे आगे चल रहे कीर्तन मण्डली ने पूरे नगर के वातावरण को राममय कर दिया।
मेला प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह रहीं।अध्यक्षता अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल ने किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, ओमप्रकाश जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, शशांक शेखर गुप्ता, शीतल प्रसाद अग्रवाल, अनिल मोदनवाल, कमलेश अग्रहरि सेना, वैभव अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि कालीचरण जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, द्वारा आरती का आयोजन कर प्रभु राम की आरती की गयी प्रभु राम की आरती “हे राजा राम तेरी आरती उतारु“भजन द्वारा लोगो का मन मोह लिया। प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। डाक खाना तिराहे पर बने प्रसारण मंच से मेले का संचालन हर्ष चन्द्र जायसवाल व देवेश जायसवाल ने किया। भगवान राम के दर्शन को श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैदी से चक्रमण करते रहे। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button