उत्तराखंड

अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी का आकस्मिक निधन

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: उत्तराखंड की पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का आज सुबह निधन हो गया। हाल ही में उन्हें बायपास सर्जरी के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। सर्जरी सफल मानी गई थी, लेकिन इसके एक दिन बाद ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख प्रकट किया और उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। बाद में उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button