उत्तर प्रदेशलखनऊ

29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के विकसित भारत चैलेंज में लखनऊ विश्वविद्यालय में स्टेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ

10 ट्रैक में 541 युवाओं ने द्वितीय चरण की निबंध प्रतियोगिता में दर्ज किया नाम

जन एक्सप्रेस लखनऊ।29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत आयोजित विकसित भारत चैलेंज के विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD) कार्यक्रम के तृतीय चरण में लखनऊ विश्वविद्यालय में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम द्वितीय चरण की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में चयनित युवाओं के लिए 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

द्वितीय चरण में 3523 निबंध पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

MyBharat पोर्टल पर प्रथम चरण की ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में चयनित युवाओं ने द्वितीय चरण में 10 ट्रैकों में निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत सरकार से प्राप्त कुल 3523 निबंध पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नोडल एजेंसी लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया। मूल्यांकन के उपरान्त अंक ऑनलाइन दर्ज किए गए और 10 ट्रैकों में कुल 541 युवाओं को चयनित किया गया।

स्टेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ

तृतीय चरण के तहत स्टेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन भारत सरकार के प्रतिनिधि अजय कश्यप, अध्यक्षता छात्र कल्याण वीके शर्मा, उप निदेशक युवा कल्याण अजातशत्रु, संजय सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

प्रतिभागियों और अधिकारियों की उपस्थिति

शुभारंभ के अवसर पर सभी चयनित प्रतिभागियों और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।

युवा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

विकसित भारत चैलेंज कार्यक्रम के तहत आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने, प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल विकसित करने और भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button