उत्तर प्रदेशजौनपुरराजनीतिराज्य खबरें

देश के प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार कर रही है प्रदेश सरकार: जितिन प्रसाद

पीएम सीएम के निर्देशन में भारत का नवनिर्माण हो रहा है: जितिन प्रसाद

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/संतोष कुमार दीक्षित 

जौनपुर। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिसके क्रम में बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 166.62 करोड़ की 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण एवं बदलापुर, भलुआाई में श्री कृष्ण नगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि पूजन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कही

उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्री कृष्णा नगर फ्लाई ओवर बन जाने से जाम की समस्याओं से निवारण मिल जाएगा। रेलवे और ओवर ब्रिज विकास के दरवाजे खोलते हैं आने वाले समय में लोग निर्माण विभाग के द्वारा गांव में घरों घरों तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क स्वीकृत हुई है उनमें एक महीने के भीतर काम शुरू कर दे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सर्वेक्षण करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बरसात के बाद 01महीने के भीतर सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाए।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है अपराधी डर के मारे जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़क और पुल का जाल बिछ रहा है।

  • बदलापुर समेत शाहगंज को भी करोड़ों की परियोजनाओं का मिला तोहफा

 राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फ्लाई ओवर जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जो स्वीकृति हुई है, जमीन पर दिखाई दे रही हैं। मजरों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है और जो अवशेष रह गई है उन्हें भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा एवं आभार विधायक शाहगंज रमेश सिंह के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, सुशील तिवारी, मनोज सिंह, ब्लाक प्रमुखगण़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा

जौनपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। हीरावती देवी पत्नी स्व0 पब्बर यादव को 04 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button