उत्तर प्रदेशचित्रकूट

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर ग्राम बांका में होगी प्रतिमा स्थापित

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल और केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: दीनदयाल शोध संस्थान ने 1 से 15 नवंबर 2025 तक ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ शुरू किया है। 15 नवंबर 1875 को उलीहातु (झारखंड) में जन्मे भगवान बिरसा का यह 150वां जन्म वर्ष है। भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय बलिदान और जनजातीय समाज में उनके योगदान को याद करते हुए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित होगा। इसके अन्तर्गत बड़ा और वृहद आयोजन 18 नबम्बर को मझगवां जनपद के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में सम्पन्न होगा, जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल एवं भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।आयोजन को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा ग्रामीण केन्द्रों पर लोगों से बातचीत और बैठकों का सिलसिला निरंतर जारी है। सरभंग मुनि आश्रम पर आयोजित बैठक में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने सभी लोगों के समक्ष कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण कर कार्यक्रम को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि नाना जी कहते थे कि जनता की पहल और पुरुषार्थ एवं सहभागिता से किये गए कार्य स्थाई होते हैं।  महाजन ने कहाकि प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम जन भागीदारी से किया जा रहा है यह कार्यक्रम सामूहिक प्रयत्न का परिणाम है सभी इसमें सहभागी बन रहे हैं। महापुरुषों को हम जाति, वर्ग, सम्प्रदाय में विभक्त न करें क्योंकि उन्होंने देश और भारतमाता के प्रति अपना सर्वस्व निछावर किया है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से भगवान् बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा अनावरण का गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न किया जाएगा। ताकि जनजातीय क्षेत्र में बेहतरी का वातावरण बनें। वे सभी समाज की मुख्य धारा से जुड़ें, सभी उनके प्रति सभी श्रद्धा का भाव रखें। जनता की सहभागिता एवं उनके सहयोग से ही इस कार्यक्रम को स्थायी व अविस्मरणीय बनाया जा सकता है।दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा अपने सभी प्रकल्पों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से बिरसा मुंडा जी के जीवन दर्शन पर आधारित साहित्य के माध्यम से संपूर्ण ग्रामीण अंचल मझगवां विकासखंड, जिले के अन्य नगर केंद्र, ग्राम केंद्र एवं समीपस्थ जिलों में कार्यक्रम के निमित्त भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम की जानकारी प्रचार प्रसार, बैठक संगोष्ठी एवं अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।बिरसा मुंडा पखवाड़ा में प्रमुख गतिविधियों के अंतर्गत मझगवां विकासखंड के समस्त विद्यालयों, चित्रकूट नगर, कोठी नगर, जैतवारा नगर, बिरसिंहपुर नगर एवं कोटर नगर के विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजन करने तथा उपरोक्त क्षेत्रों में रथ यात्रा निकालने के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जी की एक पुस्तक एवं आमंत्रण पत्र प्रदान करने हेतु चर्चा हुई। बैठक में लगभग 250 क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों महिला / पुरुष की सहभागिता रही। बैठक में मुख्य रूप से विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, लक्ष्मीकांत जी सहप्रांत बौद्धिक प्रमुख, डॉ राम नारायण त्रिपाठी संचालक गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट, श्रीराम बेटा कुशवाहा जिला संघ चालक, सीताशरण गौतम खण्ड संघ चालक बिरसिंहपुर, समाज सेवी शंकरदयाल त्रिपाठी, सतेंद्र त्रिपाठी खण्ड कार्यवाह, संजय सिंह कछवाह जिला पंचायत सदस्य, चूडमणी सिंह सेवा निवृत्त शिक्षक, जय विरसा मुंडा समिति अध्यक्ष सोना बाई एवं सचिव राजेश त्रिपाठी सहित लगभग 80 सदस्य 12 क्षेत्रीय सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button