विकसित भारत के लिए सशक्त भाजपा आवश्यक : प्रकाश पाल
प्रकाश पाल ने कहा - भाजपा राष्ट्रवाद की शेष दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं

चित्रकूट। जन एक्सप्रेस
भाजपा के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय लांचिंग कर प्रेस वार्ता की है। लांचिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी रहे। लांचिंग कार्यक्रम में पूर्व सांसद आर के पटेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, चन्द्र प्रकाश खरे, जिला सह सदस्यता प्रमुख व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्त, संजीव मिश्र, अनिल तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी के साथ समस्त जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारीगण सदस्यता अभियान टोली के कार्यकर्ता सहभागी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन कर हुआ। सभी कार्यकर्ताओ ने वन्दे मातरम का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यअतिथि प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र लोकतान्त्रिक पार्टी है। भाजपा हर 6 साल में अपने प्रत्येक कार्यकर्ता की सदस्यता का नवीनीकरण करती है। सशक्त व विकसित भारत बनाने के लिए सशक्त भाजपा आवश्यक है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी नम्बर वन पोजीशन पा सकता है। सपा बसपा कांग्रेस आदि दलों में संगठन और सरकार की नम्बर वन पोजीशन परिवार के लिए ही आरक्षित है। देश का विभाजन कांग्रेस की देन है। विपक्षी दल समाज को जाति के नाम पर बांटने में लगे हैं। मजहबी उन्मादी धर्म के आधार पर काटते हैं। आगे बोलते हुए श्री प्रकाश पाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा कहते थे कि हमे वोट देने वाले मतदाता को भाजपा का सदस्य बनाना है। सामान्य सदस्य को सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है। सदस्यता सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही तथा सर्वव्यापी करना है। भाजपा को भारत ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी फिर से बनाना है। जनप्रतिनिधिगणों और संगठन की सदस्यता के लक्ष्य अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी। भाजपा का सदस्य 8800002024 पर काल करके, नमो एप तथा भाजपा की वेबसाइट से बन सकते हैं।
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी जी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मनोयोग से लगकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोडना है। जिला सह सदस्यता प्रमुख ने कहा कि बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्यता करनी है। सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओ को सहभागी बनना है। सदस्यता अभियान दो चरण में चलेगा। साधारण सदस्यता 1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक फिर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तथा सक्रिय सदस्यता 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, राजेश, ब्रजेश पाण्डेय, विकास दुबे, राजेश्वरी, मनोज तिवारी, जगदीश गौतम, प्रेमलाल, गंगाधर मिश्र, सुशीला देवी, अरविन्द रलिहा, हीरो मिश्र, सुशील द्विवेदी, सतोष मिश्रा, अखिलेश रैकवार, राकेश कोल, अर्चना सिंह, अनीता, रमाकांत पाण्डेय, श्रवण पटेल, सच्चिदानंद गर्ग, योगेन्द्र सिंह, दशरथ, अर्जुन, ओमप्रकाश, शिवशंकर सिंह, भगवान दीन, साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






