वाराणसी

संविधान आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा में उत्साह से विद्यार्थियों ने की भागीदारी

वाराणसी । भारतीय संविधान को लागू हुए 74 वां वर्ष चल रहा है। इस अवसर पर बच्चों को संविधान की प्रमुख विशेषताओं से परिचित कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने खास पहल की है। संस्था ने शनिवार को शहर के दो विद्यालयों सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज में संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. इंदु पाण्डेय ने बताया कि यदि किशोरावस्था में ही संविधान से मूल तत्वों, अधिकारों के साथ साथ हम मौलिक कर्तव्यों से भी विद्यार्थियों को परिचित कराएं तो निश्चित रूप से वे एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकेंगे।

हमारी कोशिश है कि इस प्रक्रिया में हम अधिकतम विद्यालयों तक पहुंचे और बच्चों को रुचिकर ढंग से संविधान की विशेषताओं से परिचित कराएं। डॉ. इन्दु ने बताया कि संस्था नवीं से बारहवीं तक के विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य से परिचित कराने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस 26 नवम्बर 2022 से हुई। उन्होंने बताया कि वाराणसी और आसपास के जिलों के लगभग 50 माध्यमिक विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन हो चुका है। जिसमें लगभग 14 हजार से अधिक बच्चे शामिल हो चुके हैं। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले लगभग 700 बच्चों को संस्था ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button