उत्तर प्रदेशचित्रकूट

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए उपनिरीक्षक महानंद त्रिपाठी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

चित्रकूट में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए उपनिरीक्षक (उ0नि0) महानंद त्रिपाठी को सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।थाना सरधुवा क्षेत्र के कस्बा सरधुवा निवासी उपनिरीक्षक महानंद त्रिपाठी, जो महिला थाना प्रतापगढ़ में तैनात थे, की 26 अक्टूबर 2025 को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी।सोमवार को उनका पार्थिव शरीर राजकीय वाहन से उनके आवास कस्बा सरधुवा लाया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई शोक सलामी

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह समेत पुलिस बल के जवानों ने पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

  • विभाग में शोक की लहर

उपनिरीक्षक त्रिपाठी के निधन की सूचना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button