पाठा क्षेत्र में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में 286 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

जन एक्सप्रेस/सपहा/चित्रकूट।ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति, पाठा क्षेत्र के तत्वावधान में आज बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 286 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन स्तरों में सम्पन्न हुई परीक्षासमिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की गई। परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए ओएमआर शीट के माध्यम से प्रश्न पत्र हल कराए गए।
जिले के तीन केंद्रों पर हुई प्रतियोगिता
बजरंग इंटर कॉलेज सपहा के अतिरिक्त जनपद के दो अन्य विद्यालयों में भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीनों केंद्रों को मिलाकर लगभग 550 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहभागिता की।
छात्रों में दिखा उत्साह, अनुशासन का रहा माहौल
परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर अनुशासनपूर्ण वातावरण बनाए रखा गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकी।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समाजसेवी मुकेश कुमार, भूपेश पटेल, रिन्कू बुन्देला, अभिराम सिंह, खुशहाल, ऋषिकेश, वीरेंद्र सिंह, अंकित, जगजीवन सहित ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना एवं उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।






