उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर: पत्नी की मौत होने पर पति ने भी तोड़ा दम…

सुलतानपुर: बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बुकुनपुर गांव में पत्नी की मौत का सदमा पति सहन नहीं कर पाया। अचानक तबियत खराब होने पर पति की भी मौत हो गई।

विकास खंड कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा बुकुनपुर के प्रधान कल्लन (58 वर्ष) की पत्नी रफीकुल निशा (55 वर्ष) श्वास की बीमारी से पीड़ित थी। शुक्रवार की देर रात लगभग दो बजे कल्लन की पत्नी रफीकुल निशा की मौत हो गयी। इसकी खबर सुनते ही आधे घंटे बाद प्रधान कल्लन की भी तबीयत बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गयी। प्रधान और उनकी पत्नी के मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों का मृतक के घर पर तांता लग गया। परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक चार लड़के और पांच लड़कियां है, जिसमें एक लड़के की शादी अभी होना बाकी है।

खोखीपुर चौकी प्रभारी सुशील कुमार निर्मल ने बताया कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button