UP POLICEउत्तर प्रदेशहमीरपुर
हमीरपुर की सुमेरपुर पुलिस ने फरार चल रहे मुजरिम को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सुमेरपुर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 226/2025 धारा 103(1) BNS के मामले में फरार चल रहे कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी 39 वर्षीय अभियुक्त हफीज अहमद पुत्र स्व० रहमान खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वही मुजरिम को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।






