उत्तर प्रदेशजौनपुर
चोरसंड में सनराइज पॉली क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के चोरसंड में सनराइज पॉली क्लीनिक का उद्घाटन मो. गालिब और डाक्टर शाजिया आफताब ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक से क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर सुविधा के साथ उपचार किया जायेगा। मोहम्मद अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. मुस्तकीम, डा. जिलाजीत, डा. कृष्णा, डा. विनोद, नाजिया आफताब, मारिया, मो. आसिफ सिद्दीकी, मो.जैद हिटलर आदि लोग मौजूद रहे।






