
जन एक्सप्रेस/पौड़ी: उत्तरा केयर हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 186 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। शनिवार को श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने 186 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई।
अस्पताल के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी ने बताया कि उनका लक्ष्य स्थानीय लोगों को उनके घर के पास ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि उनका व्यक्तिगत चिकित्सा खर्च कम हो सके। अस्पताल में ईसीजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सभी प्रकार की रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर डा. तनुज भाटिया, डा. यशपाल सिंह, डा.चितांबरा जोशी, डा.निशांत सिन्हा, डा. अजीत तिवारी, डा. यामिनी कंसल, डा. वीएस टोलिया, कमलकांत काला, अतुल जोशी, डा. आरएस चौहान, डा. मनोज गोविल आदि मौजूद रहे।






