:जौनपुरउत्तर प्रदेश
रास्ते में घेरकर युवक को पीटा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : लवायन गांव के अहीर खेतार मजरे के पास मंगलवार की शाम बाजार से पैदल घर जा रहे युवक को रोक तीन आरोपियों ने लात घूंसो से जमकर पिटाई कर दिया। घायल ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। दरना गांव निवासी प्रेम कुमार बिंद पुत्र राम लवट ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह भागमलपुर बाजार से घर वापस लौट रहा था। उक्त गांव में लवायन गांव निवासी चंद्रेश बिंद दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि वे लात घूंसो से उसकी पिटाई करने लगे। शोरगुल सुन लोगों को जुटते देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।






