उत्तर प्रदेशमहोबा

स्वच्छ भारत मिशन को दिखाया जा रहा है ठेगा, विजरारी गाँव में गन्दगी का लगा अंबार

जन एक्सप्रेस /महोबा l पनवाङी विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत विजरारी में सफाई व्यवस्था का वद से वदतर हाल वना हुआ है जिम्मेदार जानकर भी अनजान वने हुए है। सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियो मे खासा आक्रोश वना हुआ है।
वताते चले कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतो को सफाई व्यवस्था के लिए भारी धन शासन की ओर से मुहैय्या कराया जा रहा है। इसके वावजूद ग्रामो मे गन्दगी का अम्वार लगा रहता है। ऐसे ही ग्राम पंचायत विजरारी की वजवजाती नालियो का पानी सङको पर वहने से ग्रामीणो का सङको से निकलना दूभर वना हुआ है। गाँव की सफायी व्यवस्था के सम्वन्ध मे ग्रामीणो का आरोप है कि गाँव मे एक सफायी कर्मी नियुक्त है वह भी रोज नही आता l ग्रामीणो ने आरोप लगा कहा कि इस सम्वन्ध मे प्रधान एव सचिव को अवगत करा सफायी की माँग की गयी परिणाम स्वरूप मामला जस का तस वना हुआ है।वजवजाती नालियो से संक्रामक बीमारियाँ फैलने का अन्देशा वना हुआ है l सफाई नही हुयी तो कभी भी गाँववासी सक्रामण वीमारियो से ग्रसित हो सकते है। जिलाधिकारी से गाँववासियो ने माँग की है कि शीध्र गाँव में सफायी अभियान चला गाँव को स्वच्छ भारत मिशन का लाभ दिलाया जाये।गाँव मे अल्पसंख्यक वाहुल मुहल्ले मे एक पानी की टंकी स्थापित है। जो सफेद हाथी वनी खङी है गाँववासियो ने आरोप लगा बताया कि इस टंकी को वोर द्बारा भरा जाता था जिससे सभी मुहालवासियो को पीने का पानी सुलभ होता था। आरोप है कुछ शरारती तत्वो ने लाइन तोङ दी जिससे लाइन वाधित होने से टंकी नही भरी जा रही सभी मुहालवासी दूरदराज से पीने का पानी लेने जाते। ग्रामवासियो का आरोप है कि प्रधान से टूटी लाइन को सुधारने की बात कही l प्रधान वजट का अभाव बताकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button