11 जुलाई को सांकेतिक रैली :शशि कुमार मिश्र
जन एक्सप्रेस/ संवाददाता
लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ.प्र.के आवाहन पर दि.11 जुलाई2023 को प्रदेश के सभी जिलामुख्यालय पर लाखों कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं व स्थान्तरण नीति 2023-24 के पैरा 12 में अनावश्यक संशोधन कर कर्मचारी समाज व उनके संगठनों को समाप्त करने की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रदेश का लाखों लाख राज्य, निकाय,निगम,स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षकों, विकास प्राधिकरण, विश्वविद्यालय आदि के कर्मचारी संगठनों द्वारा मोटरसाइकिल रैली सांय 3 बजे निकाल कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री जी को ग्यापन भेज कर विरोध व्यक्त किया जायेगा।
शशि कुमार मिश्र महासचिव संयुक्त मोर्चा ने जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इस सांकेतिक रैली के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में प्रदेश व्यापी कार्य बन्दी भी की जायेगी,लखनऊ जिले का कार्यक्रम नगर निगम के सामने से रैली सांय 3 बजे प्रस्थान होकर हजरतगंज, जवाहर भवन से वापस पीडब्ल्यूडी, लेरोटो,एनेक्सी, सचिवालय,भाजपा कार्यालय होते हुए नगर निगम के सामने समाप्त होगी,यह रैली पूर्णतः शान्ति रुप से की जायेगी।






