उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा चालान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग गांवों में किशोरी व युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता के दादा रामकुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कन्नौज जनपद के अडंगापुर थाना क्षेत्र निवासी हाल पता उन्नाव के गांग घाट महादेव मंदिर के सामने निवासी शिवा निषाद पुत्र करन निषाद के ऊपर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा ने नगर के रोडवेज से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। वहीं सुरिस गांव निवासी गांव निवासी कमलेश उपाध्याय उर्फ अमर पुत्र गौरीशंकर के ऊपर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। मामले में वांछित चल रहे युवक को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र के बडौना गांव से उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button