उत्तर प्रदेशबहराइच

टीन शेड वाला मकान ढहा, सास बहू पोती मलबे में दबे

स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता 

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के अख़्तियारा पुर गांव में टीन शेड वाले मकान के ढहने से मलबे में परिवार के लोग दब गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पुसू की पत्नी पार्वती उम्र लगभग 48 वर्ष, बहू व पोती को बाहर निकाला गया।

थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव अख्तियारापुर निवासी अजय कुमार, सुनील सिंह, रामतेज, प्यारेलाल, रामू सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।

इसके बाद सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। वहीं पीड़ित के घर में रखा हुआ सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना की तरफ से आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button