उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नदी में डूबने से किशोरी की मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीया सेजल यादव पुत्री स्वर्गीय केदार यादव के रूप में हुई है। यह घटना केराकत के कुसरना महादेवा जोखुआन घाट का है।

बताते है कि उक्त किशोरी बकरी चराने गई थी। इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण वह अपना संतुलन खो बैठी। इसके कारण वह अचानक नदी में गिर गई।

गांव वालों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोग युवती के शव की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि सेजल आठवीं पास थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button