उत्तर प्रदेशबाराबंकी

डिप्रेशन की शिकार किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

जन एक्सप्रेस संवाददाता 

बाराबंकी। मानसिक रूप से डिप्रेशन का शिकार एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी होने पर उनके होश खड़े हो गए। आनन-फानन में परिजन किशोरी को नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोसमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुर्सी के ओदार गांव में 16 वर्षीय किशोरी अंजू उर्फ गुंजन जोकि अज्ञात कारणों से डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।

परिजनों के मुताबिक उसने घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन को जानकारी होने पर वह आनन-फानन में पुत्री को शव को फंदे से उतारकर नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button