नवागत कप्तान के जिले में बेखौफ बदमाशों की सलामी नकाबपोशों ने बाबू को पीटकर लूटे 25 हजार, इलाके में दहशत

जन एक्सप्रेस /जौनपुर:जौनपुर जिले में नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह की तैनाती के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शाम नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।जानकारी के अनुसार शारदा देवी महाविद्यालय के बड़े बाबू अंकित मौर्य शनिवार शाम करीब चार बजे बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास से 25 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घायल अंकित मौर्य को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






