झांसीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

प्रेमिका मंडप से उठा ले गई दूल्हा, थाने में बोली- ‘शादी करेगा तो मुझसे ही!

जन एक्सप्रेस झांसी (रक्सा):-झांसी के डेली गांव से एक ऐसी फिल्मी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे ! बारात निकलने ही वाली थी, मंडप में दूल्हा सजा-धजा बैठा था, शादी की रस्में चल रही थीं, शगुन के गीत गूंज रहे थे… लेकिन तभी एंट्री होती है ‘हीरोइन’ की — और वो भी पूरे परिवार के साथ!

दतिया से आई इस गर्लफ्रेंड ने सीधा मंडप में धमाका कर दिया। चिल्ला-चिल्लाकर बोली — “ये मुझसे प्यार करता है! और अब किसी और से शादी? नहीं होने दूंगी ये शादी!” देखते ही देखते हंगामा मच गया। घरवाले कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने दूल्हे को मंडप से उठाया और सीधा थाने ले गई।

थाने में घंटों चला प्रेम और परिजनों का पंचनामा। धमकी भी मिली — “अगर सनी ने किसी और से शादी की, तो जान दे दूंगी!” आखिरकार सनी ने भी बोल दिया — “मैं इसी से शादी करना चाहता हूं!” फिर क्या था, दूल्हा बना लवर गर्ल के साथ दतिया रवाना हो गया!

*और इधर… दुल्हन मंडप में अकेली बैठी रही!*

जब दुल्हन को पता चला कि उसका दूल्हा लव स्टोरी के चक्कर में थाने चला गया है, तो घरवालों ने किया ‘प्लान B’ एक्टिवेट! फटाफट सनी के चचेरे भाई लकी को दूल्हा बनाया गया, दुल्हन से पसंद पूछा गया — और जवाब आया ‘हाँ’। फिर देर क्या थी, उसी रात ढीमरपुरा में बजे शहनाई के साज और हो गई नई जोड़ी की शादी!

थाना बना शादी काउंसलिंग सेंटर!

रक्सा थाने के प्रभारी शिवकुमार बोले — “आपसी सहमति से प्रेमी युगल को भेजा गया है। अब दोनों दतिया में शादी करेंगे।” यानी मंडप से थाने और फिर सीधा ससुराल — ऐसी लव स्टोरी आपने सिर्फ फिल्मों में देखी होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button