बिहार

दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के भाई की कर दी जमकर पिटाई…

बिहार : बिहार में दहेज की राशि कम मिलने पर नाराज वर पक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाथ मंदिर परिसर की है। घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना से आहत होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

तीस हजार की वजह से जमकर हुई मारपीट
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमनाथ मंदिर में राजीव की बहन की शादी होने वाली थी। वर पक्ष को तिलक में 30 हजार रुपये कम दिए गये। इस वजह से वर पक्ष ने शादी से पहले 30 हजार रुपयों की मांग कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने गया। फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और फिर वरपक्ष ने दुल्हन के भाई राजीव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भारती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना से आहत दुल्हन ने शादी से किया इंकार
घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इधर, मारपीट में जख्मी युवक का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से आहत होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गये। गांव के और लड़का पक्ष एक दूसरे को मनाने की कोशिश में लग गये, लेकिन बात नहीं बनी। काफी मान-मुनौवल के बाद अंत में लड़का पक्ष को बिना शादी किये वापस लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button