बस्ती में दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस बस्ती: जनपद में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के ऑफिस से लाखों की लूट को अंजाम दिया। यह घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र के हड़िया के पास स्थित बाबा ढाबे के पास हुई, जहां दो बदमाशों ने व्यापारी के ऑफिस में घुसकर करीब 2 लाख 98 हजार रुपये लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों के हाथ एक अवैध असलहा और मोबाइल भी गिर गया, जिससे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है।
लूट की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले असलहे और मोबाइल के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। फिलहाल, बदमाशों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है। इस
। अब देखना यह है कि पुलिस इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कब तक कामयाब हो पाती है?






