उत्तर प्रदेशबाराबंकी

नवनिर्मित बार भवन का सांसद ने किया शिलान्यास, बोले आगे दो अन्य तहसीलों में बनेगें बार भवन 

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता

बाराबंकी। तहसील हैदरगढ़ में अधिवक्ताओं सहित यहां आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए बने नवनिर्मित बार भवन का शिलान्यास बुधवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। बता दें कि इस नवनिर्मित बार भवन के लिए सांसद श्री रावत ने अपनी निधि से 15 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। यह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बोले कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली तहसील फतेहपुर, व सिरौलीगौसपुर में भी ऐसे ही बार भवनों के निर्माण की स्वीकृति दूंगा जोकि मेरी व्यक्तिगत निधि से बनाए जायेंगे।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुमित महाजन, तहसीलदार शशि त्रिपाठी, यशकरन तिवारी, सुनील त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार बाजपेई, कुंवर बहादुर हरिश्चंद्र सिंह, रूप नारायण वर्मा, बनवारीलाल, आलोक तिवारी, हनुमान प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सचिन वर्मा रामदेव सिंह, रामानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button