जौनपुर जन एक्सप्रेस की खबर का एक बार फिर हुआ दमदार असर

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों के द्वारा तालिबानी सजा देने की खबर को जन एक्सप्रेस ने प्रमुखता से चलाया था खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर बरसठी थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जौनपुर थाना बरसठी कृपया अवगत कराना है कि थाना बरसठी अन्तर्गत एक व्यक्ति को खम्भे में बाधकर मारने के वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर दिनांक-15.09.20255 को मु0अ0सं0-192/25 धारा-115(2), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस बनाम 1.जावेद खान पुत्र नाजिर खान 2. असिफ खान पुत्र जुनैद खान निवासी ग्राम गहलाई पोस्ट बरसठी व अन्य अज्ञात पंजीकृत किया गया है। 1.जावेद खान पुत्र नाजिर खान 2.आसिफ खान पुत्र जुनैद खान 3.फरहान पुत्र एजाज निवासी गहलाई थाना बरसठी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






