उत्तर प्रदेशमहोबा

शासन स्तर से आए नोडल अधिकारी ने गौशालाओ का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

जन एक्सप्रेस/महोबा l शासन स्तर से आये नोडल अधिकारी ने विकासखण्ड चरखारी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ऐचांना एवं कुआं की गौशाला का निरीक्षण किया l स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी वृंदावन राठौर एवं संयुक्त टीम द्वारा गौशाला निरीक्षण किया गया जिसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गयी। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहराई से निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा, पानी और ठंड से बचाव की तैयारियां परखी। पशुओं के लिए त्रिपाल, टटृर, अलाव के लिए सूखी लकड़ियां, हरा चारा, भूसा, गुड , अजवायन, दलिया तथा साफ- सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। एवं गौशाला में ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल पाठक एवं ग्राम प्रधान ऐंचाना दिनकर तिवारी एवं कुआं प्रधान सभाजीत यादव द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है एवं मौके पर पशु आहार, भूसा, गुड अजवाइन मौक़े मिला जिससे नोडल अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया एवं पशु चिकित्साधिकारी डा0 भगतसिंह राजपूत अपनी संयुक्त टीम के साथ पशुओं की स्वास्थ्य की जांच की और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आगे भी बेहतर रखरखाव के लिए कहा जिससे गौवंशो को किसी भी असुविधा का सामना न कराना पड़े। ग्रामवासियों ने बताया कि पशुओं की देखभाल पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है l नोडल अधिकारी वृंदावन राठौर ने कहा कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण जारी रहेगा l इस मौके पर अन्य कर्मचारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button