लखनऊ

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर आयोजक मंडल ने उत्साहवर्धन किया

लखनऊ । बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित वार्षिक अन्तर विद्यापीठ खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का शुक्रवार को समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा यूआईएईटी ने दूसरा स्थान और एएसएसएस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल व ब्वॉय का खिताब क्रमश: यूआईएईटी की नैना सिंह और एसएमसी के रित्विक कुमार ने अपने नाम किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजेता सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button