उत्तर प्रदेशचित्रकूट

सड़क दुर्घटना में मृत लवकुश सोनी के दो बच्चों को विद्यालय देगा नि:शुल्क शिक्षा

विद्यालय ने आवागमन के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा देने का भी किया वादा

जन एक्सप्रेस चित्रकूट—जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के संज्ञान में आए एक संवेदनशील प्रकरण में प्रशासन की पहल से सड़क दुर्घटना में मृत लवकुश सोनी के दो बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष सहायता प्रदान की गई है।लवकुश सोनी, निवासी कालूपुरपाही, कर्वी की 19 अगस्त 2025 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। आर्थिक संकट से जूझ रही उनकी पत्नी दीपिका सोनी ने बच्चों की शिक्षा बाधित न होने देने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की थी।

प्रशासन की पहल पर स्कूल ने उठाया जिम्मा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय द्वारा की गई पहल और प्रेरणा के फलस्वरूप अमृतज्ञान इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल, कर्वी ने स्व. सोनी के दोनों बच्चों—कक्षा 1 के छात्र शनि,कक्षा 2 के छात्र दिव्यांश,
को पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।विद्यालय ने बच्चों के आवागमन के लिए विद्यालय वाहन भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

विद्यालय को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र

मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए विद्यालय प्रशासन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button