उत्तर प्रदेशचित्रकूट

समस्याओं के समाधान को मिलेगी रफ्तार: कर्वी तहसील में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों को दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस चित्रकूट, कर्वी। कर्वी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या समाधान के बाद शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए, ताकि वह संतुष्ट हो सके।

समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त समस्याओं का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा में हो और वह गुणवत्तापूर्ण भी हो। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजे जाने के निर्देश भी दिए।

महिला संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान: पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने समाधान दिवस को जनता के प्रति जवाबदेही का सशक्त माध्यम बताया और सभी को सजग रहने के निर्देश दिए।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, डीसी एनआरएलएम ओपी मिश्रा, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, विद्यालय निरीक्षक रविशंकर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button