कानपुर में इतने दिन बाद बन रहे बारिश के आसार….

कानपुर। शहर में नए साल का स्वागत बारिश के बीच हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 1 को बारिश होने की संभावना जताई है। इसकी वजह उन्होंने पश्चिमी विक्षोप के चलते बन रहे दबाव व नम हवाओं को बताया है। इसके अलावा रविवार तक कोहरे व शीतलहर का असर बने रहने की भी संभावना जताई है।
शहर में सुबह कोहरा होने से वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा। 27 ट्रेनें ऐसी रही जो कोहरे से प्रभावित हुई। शुक्रवार को सीएसए विवि के मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान 18.4 दर्ज किया गया।
सी तरह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि रविवार तक शीतलहर जारी रह सकती है। 1 को मध्यम बारिश होने की संभावना है।
प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए वैज्ञानिक किसानों को करें तैयार
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में हुए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। टिकाऊ कृषि के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषय पर बोलते हुए सीएसए कानपुर के कुलपित डा. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती से स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न प्राप्त होता है। साथ ही साथ पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहता है।






