अयोध्या

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किसानों में खुशी की छा गई लहर…

अयोध्या: पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा राष्ट्रीय लोकदल के जनक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किसानों में खुशी की लहर छा गई है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विश्वेषनाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने कहा कि किसानों के मसीहा को भारत रत्न मिलना पूरे देश का गौरव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को आवास पर उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों को मिठाई बांटते हुए कहा कि हम लोगों के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी जी के साथ है। वहीं प्रेस क्लब में भी कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा के चित्र पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम पद को सुशोभित किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राम शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, महानगर अध्यक्ष अरविंदर सिंह , नेतराम वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम जियावान वर्मा, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, बेचू लाल कोरी, राजेश तिवारी, युवा अध्यक्ष अनिल वर्मा, अमित पांडेय, शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button