उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
विद्यालय से टैबलेट सहित हजारों का सामान उठा ले गए चोर

जन एक्सप्रेस /खुटहन: जौनपुर प्राथमिक विद्यालय गोसाईं पुर के कार्यालय और कक्षा कक्ष के कमरे का ताला रेतकर चोर दो सरकारी टैबलेट, चार्जर और कुर्सियां उठा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
प्रधानाध्यापक प्रेम चंद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को तीन बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद विद्यालय में ताला बंद कर घर चला गया। सुबह जब स्कूल पहुंचा तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर देखा तो दो टैबलेट, चार्जर व पांच कुर्सियां नदारत थीं।






