बहराइचमौसम

आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत

राजस्व कर्मियों ने किया मौका मुआयना, इमदाद का इंतजार 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अहाता निवासी रामप्रसाद पुत्र चेतराम की एक भैंस नेता पुत्र राम प्रकाश की एक दुधारू गाय वा बछिया की दरवाजे पर बनी थी मंगलवार देर रात्रि करीब 1:00 बजे तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रामकिशून वा पंकज सिंह ने बताया राजस्व घटना की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी जरवल को दी गई है। मृत मवेशी का पीएम रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button