उत्तर प्रदेशचित्रकूट

होली और पूर्णिमा पर्व पर कड़ी सुरक्षा: रामघाट सीतापुर में डॉग स्क्वॉयड और एलआईयू की संयुक्त चेकिंग

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट,।होली एवं पूर्णिमा पर्व के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में रामघाट सीतापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रभारी एलआईयू नागेन्द्र भूषण पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं एलआईयू उपनिरीक्षक शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉयड और एलआईयू की संयुक्त टीम ने रामघाट तथा आसपास स्थित प्रमुख मठ-मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जांच की।
चेकिंग के दौरान घाट परिसर, मंदिरों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संदिग्ध क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉयड की मदद से विस्फोटक या अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाश की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु/पदार्थ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी एवं गश्त जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button